Haryana: CM सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती समारोह में शिरकत कर भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।अंबाला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधनअंबाला की भूमि में मुझे एक अलग ही राष्ट्र भक्ति का हो रहा है एहसास। यह अवसर राष्ट्र की चेतना, विचार और संवेदना को नमन करने का महापर्व। Haryana:

Read Also: Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम तट के पास नौका पलटने से मचा हड़कंप, छह मछुआरे लापता

इस वीर धरा पर हम ऐसे महापुरुष की जयंती मनाने के लिए इकट्ठे हुए ,जिन्होंने अपना जीवन देश की अखंडता के लिए किया बलिदान।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि करता हूं अर्पित।हम पिछले वर्ष से ही जुलाई 2027 तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 2 वर्षीय जयंती समारोह मना रहे हैं।यह उत्सव डा मुखर्जी के विचारों को देश के जन-जन तक, हर घर तक पहुंचाने का एक महायज्ञ। Haryana:

Read Also: Haryana: CM सैनी ने जालंधर में जनसभा को संबोधित करके AAP सरकार पर साधा निशाना

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व में हमें ज्ञान, कर्म और राष्ट्रभक्ति की त्रिवेणी का अद्भुत संगम दिखता है।उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक मजबूत औद्योगिक ढांचे की वकालत की थी।उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ मिलकर भारतीय जन संघ की स्थापना की।जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए वह बिना किसी परमिट के जम्मू कश्मीर की सीमा में हो गए थे दाखिल। Haryana:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 की दीवार को हमेशा हमेशा के लिए उखाड़ कर फेंक दिया।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा कहा करते थे कि भारत को भारत की आत्मा से जोड़ो तभी यह देश वास्तव में सशक्त होगा।आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से भारत का पूरी दुनिया में बज रहा है डंका।उनके राष्ट्रवाद के विचारों से प्रेरित होकर ही हरियाणा के अनेक महान नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम और ऐतिहासिक भूमिका निभाई।हरियाणा में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम सबको संकल्प लेना है कि राष्ट्रवाद के मूल्यों को मजबूत करें।अंबाला में लगभग 5 एकड़ पर बना रहे साई सेंटर का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा।इस प्रोजेक्ट पर लगभग 85 करोड रुपए की लागत आएगी।अंबाला में स्थित शहीदी स्मारक में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य मूर्ति की भी स्थापना होगी।17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा आगमन।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का भी कार्यकर्ताओं को दिया न्यौता।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *