चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ICC के ड्रेस कोड संबंधी दिशा-निर्देशों का करेगा पालन- Devajit Saikia

Champions Trophy :
Champions Trophy : भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से ड्रेस कोड संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार पीटीआई से इस जानकारी को साझा करते हुए उन अटकलों को खारिज किया कि बोर्ड ने टीम की आधिकारिक जर्सी पर मेजबान पाकिस्तान का नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी।चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था और वो अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

Read also-जम्मू कश्मीर में रहस्यमयी बीमारी से प्रशासन में मचा हड़कंप, तीन लड़कियां और हुई बीमार

सैकिया ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई ड्रेस से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगा। बाकी टीमें ‘लोगो’ और ड्रेस से जुड़े नियमों के संबंध में जो भी करेंगी हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे।सैकिया ने हालांकि ये नहीं बताया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तान के संवाददाता सम्मेलन और आधिकारिक फोटो शूट सहित आईसीसी के टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं।


उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, ये अभी भी तय नहीं है।इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनैतिक संबंधों की वजह से बीसीसीआई ने अपनी जर्सी पर मेजबान देश का नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी।आईसीसी के किसी भी आयोजन में सभी टीमों की ड्रेस पर मेजबान देश का नाम होता है। ये समझा जाता है कि ‘लोगो’ दिशानिर्देशों का पालन करने को लेकर कभी कोई संदेह नहीं था और बीसीसीआई ने वैश्विक संस्था के समक्ष इस पर चिंता नहीं जताई थी।

Read also-Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा, आग की अफवाह से कूदे यात्री…8 की मौत

पाकिस्तान की टीम 2023 में जब एकदिवसीय आईसीसी विश्व कप के लिए भारत आई थी तब उनकी ड्रेस पर प्रोटोकॉल के तहत भारत का नाम था।चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पहली बार हाइब्रिड मॉडल के तहत हो रहा है क्योंकि बीसीसीआई को भारत सरकार से टीम को पाकिस्तान भेजने की इजाजत नहीं मिली थी।भारत पाकिस्तान सहित अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने में सफल रही, तब भी उसके मैच दुबई में होंगे।जहां तक रोहित शर्मा के पाकिस्तान दौरे का सवाल है, ये मामला अभी भी विचाराधीन है। बोर्ड को लाहौर में प्रस्तावित फोटो शूट और टूर्नामेंट पूर्व संवादाता सम्मेलन में रोहित के भाग लेने पर गहनता से विचार विमर्श करना होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *