Sports: फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबाप्पे ने नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए पराग्वे की एक सीनेटर की कड़ी निंदा की । इस सीनेटर ने अपने देश की फ्रांस के हाथों हार के बाद यह टिप्पणी की थी। एमबाप्पे ने पराग्वे की लिबरल रेडिकल पार्टी की सीनेटर सेलेस्टे अमरिला को एक ‘‘घृणा करने वाली महिला‘‘ करार दिया और कहा कि वह पराग्वे की कांग्रेस में सेवा करने लायक नहीं हैं।
एमबाप्पे ने एक्स पर लिखा, ‘‘आपकी लापरवाही और आपके बेशर्म नस्लवाद के कारण, पूरी दुनिया उस सफर और ऐतिहासिक प्रयास को भूल चुकी है जो आपके खिलाड़ियों ने इस विश्व कप के दौरान हासिल किया था।’’फ्रांस की पराग्वे के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में जीत में एमबाप्पे ने पेनल्टी पर गोल किया था।Sports
Read Also-International: ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रक्षेपास्त्र से हमले के बाद टैंकर में लगी आग
इसके बाद अमरिला ने एक्स पर नस्लवादी टिप्पणी की थी। इनमें फ्रांस के सुपरस्टार के जन्म, उनकी परवरिश, शिक्षा और रूप-रंग का मजाक उड़ाया गया। फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है, जहां गुरुवार को उसका मुकाबला मोरक्को से होगा। अमरिला की इन टिप्पणियों के लिए विश्व भर में काफी आलोचना हुई थी इसके बाद उन्होंने इस पर खेद भी जताया था। फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को अमरिला की टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्हें ‘‘पूरी तरह से घृणित‘‘ और ‘‘अस्वीकार्य‘‘ बताया और कहा कि वे इस मामले को अभियोजकों के पास भेजेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और खेल मंत्री मरीना फेरारी ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।Sports
