SPORTS: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

SPORTS:

SPORTS: पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘आप सब खिलाड़ियों को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं ‘ आज सम्मानित होने वाले सभी 198 खिलाड़ियों और उनके माता-पिता व गुरुओं को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दे रहा हूं। हर पदक के पीछे केवल कुछ मिनटों का खेल नहीं, उसके पीछे वर्षों का तप छुपा हुआ है। खिलाड़ी अकेला पदक नहीं जीतता, उसके साथ पूरा परिवार, पूरा गांव, पूरा प्रदेश और अंततः पूरा देश जीतता है।SPORTS

Read Also-Sports: एमबाप्पे ने नस्लवादी टिप्पणी करने पर पराग्वे के सीनेटर की निंदा की

आगे CM सैनी ने कहा -‘इस समारोह में 198 खिलाड़ियों को 20 करोड़ 59 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है । हरियाणा ने हमेशा देश को ऐसे खिलाड़ी दिए जिन्होंने भारत का सिर्फ दुनिया के सामने नाम ऊंचा किया है। पेरिस ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियन गेम्स हो या कॉमनवेल्थ गेम्स हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है’।SPORTS

‘आपका लक्ष्य ऐसा व्यक्तित्व बनाना होना चाहिए जिसे देखकर आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लें। आज AI खिलाड़ियों के फिटनेस का विश्लेषण कर रही है, चोट की संभावना का पहले से अनुमान लगा रही है और प्रशिक्षण को अधिक वैज्ञानिक बना रही है। AI आपकी गति माप सकती है, आपकी तकनीक का विश्लेषण कर सकती है लेकिन आपके जुनून को नहीं माप सकती’। ‘हरियाणा में आपको केवल पुरस्कार नहीं बल्कि खेल संस्कृति को मजबूत करने का काम कर रहे हैं । उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवाओं के अवसर, खेल अकादमी, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधा और आधुनिक खेल ढांचे का निरंतर विस्तार इसी सोच का प्रमाण है’।SPORTS

‘अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अग्रिम राशि देने का प्रावधान किया गया है। खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यान चंद तथा तेनजिंग नोर्गे अवार्ड विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपए का मानदेय दिया जा रहा है। इसके साथ ही भीम अवार्ड विजेताओं को भी प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपए तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपए मासिक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया गया है’।

Read Also-International: ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रक्षेपास्त्र से हमले के बाद टैंकर में लगी आग

आखिर में CM सैनी ने अपने भाषण में कहा – ‘हमने पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड़ रुपए की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर की खर्च की है। हमने खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 668 करोड़ 42 लाख रुपए किया है। पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र किया स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आप ही होंगे’।SPORTS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *