‘ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन’ ने दिल्ली में आयोजित किया ‘न्यायधीश सम्मान समारोह’

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट एसोसिएशन ने न्यायाधीश सम्मान समारोह आयोजित किया है।इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की मौजूदगी रही है। एसोसिएशन के महासचिव डॉ आदिश सी.अग्रवाल ने इसे न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के बीच रिश्ते मजबूत करने वाला कार्यक्रम बताया है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यायपालिका की दिग्गज हस्तियों का बड़ा महासंगम हुआ है। आज नई दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में देश के कई माननीय न्यायाधीशों के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।”

Read Also: कृषि मंत्रालय: कमजोर मानसून के कारण 16 प्रतिशत घटा खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा

‘ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन’ की ओर से इस विशेष गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की मौजूदगी में न्याय जगत की सात बड़ी विभूतियों को सम्मानित किया गया है जिनमें शामिल हैं— न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा. न्यायमूर्ति अरुण पल्ली और महिला न्यायमूर्ति वी. मोहना। इन सभी माननीय जजों को उनके उत्कृष्ट न्यायिक योगदान के लिए इस मंच पर सम्मानित किया गया है।”

​”इस समारोह की भव्यता और महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सभी को न्याय सुनिश्चित करने पर बल दिया है।

Read Also: Rajasthan: दूषित भोजन करने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

यह पहला मौका नहीं है जब ‘ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स एसोसिएशन’ का मंच न्यायपालिका और कार्यपालिका के शीर्ष नेतृत्व का गवाह बना है। इससे पहले भी इस एसोसिएशन के कार्यक्रमों में देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय कानून मंत्री जैसी महान हस्तियां शामिल होती रही हैं।”

एसोसिएशन के महासचिव डॉ आदिश सी.अग्रवाल ने कहा कि न्याय और कानून के क्षेत्र से जुड़े इस बेहद महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम से जुडिशरी के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। न्यायाधीशों के सम्मान का यह विशेष कार्यक्रम नई दिल्ली के स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हाल में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में वरिष्ठ वकीलों और अन्य गणमान्य वकीलों की भी मौजूदगी रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *