फिल्म निर्माता किरण राव ने सोनम वांगचुक को दिया समर्थन, बोली- हमारा देश आपकी इस पहल का ऋणी..

Delhi: फिल्म निर्माता किरण राव ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच उन्हें अपना समर्थन देचे हुए सरकार से अपील की कि वो “प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करें”।

किरण राव ने लिखा इमोशनल पोस्ट

28 जून को नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से ही जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।Delhi:

Read Also- West Asia War: अमेरिकी ने ईरान के चाबहार बंदरगाह को बनाया निशाना, अमेरिकी हमले से ईरान में जबरदस्त तबाही

किरण राव ने सोनम वांगचुक को दिया समर्थन

राव ने बीते गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वांगचुक की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था “मैं सोनम का समर्थन करती हूं”। उन्होंने कहा कि सोनम की भूख हड़ताल के बावजूद “पूरी तरह से खामोशी” देखना दुखद है।उन्होंने लिखा, “मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, सीजेपी और देश के उन सभी नागरिकों, जिसमें युवा और बुजुर्ग शामिल हैं, उनके साथ खड़ी हूं जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए विरोध कर रहे हैं

सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल की है। हमारा देश आपकी इस पहल का ऋणी है कि आपने हमें हमारी उदासीनता से जगाया और याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।“Delhi:

Read Also-ICAR के 98वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विकास का नया विज़न किया पेश

सत्ता में बैठे लोगों को लोगों की बात सुनने के लिए और क्या करना होगा?

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “19 दिन बीत जाने के बाद भी इस भूख हड़ताल पर पूरी तरह खामोशी देखना बहुत दुखद है। सत्ता में बैठे लोगों को लोगों की बात सुनने के लिए और क्या करना होगा?… ये हैरान करने वाला और अमानवीय है।”राव ने आगे लिखा, “मैं सरकार से अपील करती हूं कि वो प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे, छात्रों का दर्द समझे और इस गतिरोध को खत्म करे। हम लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार है।”Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *