Crime News: गाजियाबाद में शाहनवाज ने मासूम लड़की को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, छेड़छाड़ का विरोध करने पर की हत्या

Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के भोवापुर गांव में एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई, जिसे कथित तौर पर एक इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये घटना 15 जुलाई की रात को हुई थी, जब कौशांबी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि चौथी मंजिल से गिरने के बाद एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। Crime News:

Read Also: Politics: उपराष्ट्रपति ने कहा ‘स्थायी सम्मान केवल चुनावी जीत से नहीं, बल्कि जनसेवा से प्राप्त होता है’

पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पीड़िता के परिवार का आरोप है कि स्थानीय युवक शाहनवाज उर्फ शानू ने लड़की को छत से धक्का दिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनवाज उर्फ शानू लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। एक सप्ताह पहले भी उसने बेटी से छेड़खानी की थी। Crime News:

Read Also:Uttrakhand: रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण हुआ भूस्खलन

घटना की रात लड़की दूध लेने के लिए बाहर गई थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे रोका, जबरदस्ती उसे चौथी मंजिल पर अपने कमरे में ले गया और नीचे सड़क पर फेंक दिया।शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि घटना से कुछ दिन पहले आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की थी। मामले में इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *