15 अगस्त को देश मनाएगा आजादी का जश्न, पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे तिरंगा

Delhi:

Delhi: देश अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 15th अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो भारत के इतिहास में पहली बार होगा!इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की सबसे खास बात होगी— आजादी के महासंग्राम में करोड़ों भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की ज्वाला जगाने वाले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ का जश्न। इसके साथ ही इस बार का पूरा समारोह समर्पित होगा— ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’ को। Delhi:

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी है।​इस बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचेंगे, तो ऐतिहासिक प्राचीर से पहली बार ‘वंदे मातरम’ का गायन होगा।​150 साल वंदे मातरम के:  ज्ञानपथ पर NCC और MY Bharat के 2,500 कैडेट्स अपने फॉर्मेशन से ‘वंदे मातरम्’ उकेरेंगे।​पुष्प वर्षा: वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर 150 साल के उपलक्ष्य में बैनर लेकर लाल किले पर उपस्थित जनसमूह पर फूलों की बारिश करेगा।बैंड परफॉर्मेंस:  8 से 15 अगस्त तक सेना, अर्धसैनिक बलों और RPF के बैंड देश भर में 343 प्रमुख स्थानों पर आम जनता के लिए संगीतमय प्रस्तुतियां दे रहे हैं।यह समारोह न केवल इतिहास का सम्मान है, बल्कि भविष्य का संकल्प भी है। इस वर्ष ‘युवा शक्ति’ के योगदान को सराहा जाएगा।इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स ओलिंपियाड 2026 के 19 पदक विजेता छात्र इस बार प्राचीर पर मौजूद रहेंगे।Delhi:

​इसके साथ ही, देश भर से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। ये वो गुमनाम नायक हैं जो भारत की प्रगति को रफ्तार दे रहे हैं:-​PM इंटर्नशिप और कौशल विकास योजना के सर्वश्रेष्ठ इंटरन्स और युवा -​PM मुद्रा, स्वनिधि, और विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी /​’भारत टैक्सी’ के सारथी, स्वच्छ भारत के सफाई मित्र और दिल्ली मेट्रो व सेंट्रल विस्टा के श्रमिक -​अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के स्वयंसेवक और PM सूर्य घर योजना के लाभार्थी ​इतना ही नहीं, पारंपरिक पोशाक में सजे विभिन्न राज्यों के 1,500 से अधिक नागरिक लाल किले पर ‘मिनी इंडिया’ की झलक पेश करेंगे। वही समारोह के आयोजन में कई नई पहलें भी की गई हैं-

​सेवा तीर्थ थीम कार्ड:  इस बार के ई-इन्विटेशन कार्ड पर निष्काम सेवा के प्रतीक ‘सेवा तीर्थ’ और ‘धर्म चक्र’ को उकेरा गया है। ​वीआईपी कल्चर का अंत:  जल संरक्षण का संदेश देते हुए इस बार दर्शक दीर्घाओं (Enclosures) के नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए हैं। सफाई अभियान: कार्यक्रम समाप्त होते ही NCC और MY Bharat के वालंटियर्स तुरंत कचरा हटाकर ‘प्लॉगिंग ड्राइव’ चलाएंगे ताकि लाल किला तुरंत अन्य पर्यटकों के लिए स्वच्छ और तैयार हो सके।

​मेट्रो सेवा: 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से शुरू होगी। आमंत्रित अतिथियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त रहेगी। क्लॉक रूम व व्हीलचेयर: 6 स्थानों पर 25 क्लॉक रूम और दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए 20 व्हीलचेयर और हेल्पडेस्क तैनात रहेंगे।​मैपिंग व वेदर: गूगल मैप्स और Mappls पर ट्रैफिक अपडेट रहेगा। बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अतिथियों को रेन पोंचो (Rain Ponchos) बांटे जाएंगे।बहरहाल इस बार का स्वतंत्रता दिवस ना सिर्फ हमारे गौरवशाली अतीत की याद दिलाएगा, बल्कि 2047 के विकसित भारत के नए सपनों को पंख भी देगा। लाल किले से गूंजने वाला ‘वंदे मातरम’ का हर स्वर हर भारतीय को गर्व से भर देगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *