Bollywood: म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश कुमार को मिला तीसरा नेशनल अवॉर्ड, A.R. रहमान ने बताया गर्व का पल

"Bollywood: 

Bollywood: म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान ने म्यूजिक कंपोजर जी.वी. प्रकाश कुमार को फिल्म “अमरन” में उनके काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और इसे “गर्व का पल” बताया।जी.वी. प्रकाश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) का अवॉर्ड जीता। Bollywood: 

Read Also-USA: युद्ध से मिडिल ईस्ट धुंआ-धुंआ, जार्डन में ईरानी हमले से दो अमेरिकी सैनिकों की मौत

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित इन पुरस्कारों में 2024 में भारतीय सिनेमा की उपलब्धियों को सम्मान दिया गया और उनका जश्न मनाया गया।ए. आर. रहमान ने रविवार को अपने एक्स पोस्ट में जी. वी. प्रकाश कुमार को पुरस्कार के लिए बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बधाई हो, @gvprakash, आपके तीसरे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए।Bollywood: 

Read Also- Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से अस्थायी रूप से स्थगित, खराब मौसम की वजह से लिया गया फैसला

उन्होंने आगे कहा, “हमारे परिवार के लिए ये गर्व का पल है क्योंकि हम साथ मिलकर अपना 10वां नेशनल अवॉर्ड सेलिब्रेट कर रहे हैं। म्यूजिक के प्रति आपका जुनून, ईमानदारी और लगन हमें प्रेरित करती है। भविष्य में आपको और भी कई उपलब्धियां मिलें, ऐसी शुभकामनाएं हैं।“Bollywood: 

जी. वी. प्रकाश कुमार को इससे पहले 2022 में आई फिल्म “सोरारई पोटरु” में उनके काम के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। उन्हें 2025 में “वाथी” के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गाने) कैटेगरी में एक और अवॉर्ड मिला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *