Amarnath Yatra: खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने एक बयान में कहा, ‘मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भलाई के लिए एहतियाती कदम के तौर पर 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से श्री अमरनाथजी यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। Amarnath Yatra
Read Also: Bollywood: 12 साल बाद शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट, बिजनेसमैन विलियम इश्माएल को बनाया हससफर
गर्ग ने कहा कि रविवार से बालटाल और नूनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा, ‘‘मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मौसम की स्थिति का व्यापक आकलन करने के बाद यात्रा फिर से शुरू करने के संबंध में उचित समय पर सूचना जारी की जाएगी।’ Amarnath Yatra
Read Also: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, यामी गौतम को मिला ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का प्रतिष्ठित खिताब
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा श्री अमरनाथजी यात्रा के दौरान अब तक 3.76 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। Amarnath Yatra
