Bollywood: छात्र प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का समर्थन, अभिनेत्री दीया मिर्जा ने PM मोदी की प्रतिक्रिया पर उठाए सवाल

Bollywood:

Bollywood: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने जारी छात्र प्रदर्शनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Read Also: POLITICS: लोकसभा अध्यक्ष ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को पुष्पांजलि की अर्पित

आरोपियों को मिलेगी कड़ी सजा- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाएगी। दीया ने ये टिप्पणी उस वीडियो के जवाब में साझा की है।

उन्होंने लिखा, “उन अभिभावकों के लिए संवेदना का एक भी शब्द नहीं बोला, जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है; उन बच्चों के लिए भी कुछ नहीं बोला, जिनकी मौत हुई है; अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों के अद्भुत धैर्य और सोनम जी और उन छात्रों के लिए भी कुछ नहीं, जो हफ्तों तक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।Bollywood:

Read Also: नीट पेपर लीक मामले में अभिनेता सलमान खान ने दिया छात्रों को समर्थन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मैं इस देश के छात्रों के साथ खड़ी हूं – अभिनेत्री दीया

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा, “सर, ये कितना मुश्किल हो सकता है? आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए। और अब जब आपने कहा भी है तो उसमें कुछ भी नहीं कहा गया। ऐसा कुछ भी नहीं जो टूटे हुए लाखों दिलों को राहत दे सके।”दीया मिर्जा इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर छात्रों के प्रति समर्थन जता चुकी हैं।

उन्होंने पूर्व की एक पोस्ट में लिखा था, “मैं इस देश के छात्रों के साथ खड़ी हूं। मैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करती हूं। मैं हमारी शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुधारों की मांग के साथ हूं।”Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *