Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल को गुरुवार को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे।
As the Commonwealth #Glasgow2026 Games begin, my best wishes to the Indian contingent.
I am confident that our athletes will participate in the Games with passion, determination and a spirit of excellence.
The skills and dedication of our athletes always inspire countless… pic.twitter.com/caenX35LdG
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2026
Read Also: सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मेजबानी कर रहा है। यह खेल 23 जुलाई को शुरू हो गए थे और इनका समापन दो अगस्त को होगा। इनमें 10 खेल शामिल हैं।मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो गए हैं।
भारतीय दल को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।’’
