Anti Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल पर नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुआ जोरदार हंगामा

Anti Paper Leak Bill

Anti Paper Leak Bill: परीक्षा सुधार विधेयक पर नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर आज लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ।इस दौरान सत्तापक्ष ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। वही राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मेरी आवाज को दबाया गया है। लोकसभा में परीक्षा सुधार से जुड़े विधेयक पर आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए।

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 यानी परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम संबंधी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने करीब 50 मिनट का भाषण दिया। Anti Paper Leak Bill

Read Also: Delhi: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान से मचा बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान राहुल गांधी ने पेपर लीक, छात्रों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि तीन तरह के लोग होते हैं— इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया।
राहुल गांधी के इस बयान को लेकर जोरदार हंगामा हो गया,इन शब्दों के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने तीखा विरोध जताया। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर सीधे गृहमंत्री पर आरोप लगाया कि उनके आदेश पर छात्रों पर गोलियां चलाई गई। Anti Paper Leak Bill

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत सत्ता पक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी के शब्दों को असंसदीय बताया और राहुल गांधी से माफी की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने भी कई बार हस्तक्षेप किया। सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित भी करनी पड़ी।

Read Also: Assam Flood: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ‘असम मुख्यमंत्री राहत कोष’ में किया दान

इस बीच राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह छात्रों की बात रख रहे हैं और सत्ता पक्ष उन्हें बीच में टोक रहा है। Anti Paper Leak Bill

बाद में इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस सर सरकार पर हमला बोला। बहरहाल यह हंगामा परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गहराई से चले मतभेद को दर्शा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *