Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, भीषण हमले में सात लोगों की मौत, कई लोग घायल

Ukraine:

Ukraine: रूस ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात यूक्रेन के पूर्वी से लेकर पश्चिमी हिस्सों तक कई स्थानों पर मिसाइल और अन्य हथियारों से हमले किए, जिनमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक जनहानि पूर्वी निप्रोपेत्रोव्स्क और पश्चिमी ल्वीव क्षेत्रों में हुई। हाल के महीनों में रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं और अब ऐसे हमले लगभग हर सप्ताह हो रहे हैं।Ukraine:

Read Also-  Karnataka: तुमकुरु में एक चूहे ने दुकान से सोने के गहने ‘चुराए’, CCTV फुटेज से गायब गहने वापस मिले

निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने बताया कि रूसी बलों के बड़े हमले में छह लोगों की मौत हो गई, 10 अन्य घायल हुए तथा नागरिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।उन्होंने टेलीग्राम पर बताया कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। इनमें छह वर्षीय एक बच्ची तथा 11 और 17 वर्ष के दो किशोर शामिल हैं, जिनकी मौत क्रिवी रीह क्षेत्र में हुई। ल्वीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मक्सिम कोजित्स्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और बचाव अभियान जारी है।Ukraine:

Read Also- Delhi: कोयला ब्लॉक घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिली क्लीन चिट, 11 साल बाद मिला न्याय

ल्वीव के महापौर आंद्री सादोवी ने बताया कि शहर पर तड़के करीब 4.45 बजे हमला किया गया। दो रिहायशी इमारतों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा, जबकि 20 से अधिक आवासीय भवन, एक स्कूल और दो किंडरगार्टन भी क्षतिग्रस्त हुए।

उन्होंने कहा कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राजधानी कीव में रूसी बलों ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें 31 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय पुलिस की प्रेस सेवा ने ये जानकारी दी। Ukraine:


पुलिस के अनुसार, हमले में शहर की रिहायशी इमारतों, एक बाजार, गैराज परिसर, भंडारण सुविधाओं और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। कीव क्षेत्र के ब्रोवेरी जिले में भी पांच लोग घायल हुए हैं।कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख रुसलान ओलियीनिक ने फेसबुक पर बताया कि घायलों में एक नाबालिग और दो महिलाएं शामिल हैं। Ukraine:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *