Tamil Nadu: तंजावुर में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, 10 लोग झुलसे, सात की हालात गंभीर

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तंजावुर जिले के चिन्ना अम्मानकुडी में बुधवार देर रात स्थानीय लोगों द्वारा एक मकान में लगी आग बुझाए जाने के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से 15 वर्षीय लड़की सहित कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घायलों में से सात लोगों का फिलहाल तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।Tamil Nadu: 

Read Also- Business: महिंद्रा एंड महिंद्रा का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 5,455 करोड़ रुपये

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे लक्ष्मीपुरम इलाके में स्थानीय किसान मुरुगयन के फूस के घर में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थिरुवोनम के पास चिन्ना अम्मानकुडी स्थित इस फूस के मकान में उस समय आग लगी, जब परिवार के लोग सो रहे थे। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं और परिवार को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सतर्क किया। इसके बाद वे पानी की मदद से आग बुझाने में जुट गए।

Read Also- CRPF जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद फ़ोर्स की ली जिम्मेदारी

पुलिस ने बताया कि जब कई स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए मकान के आसपास जमा थे, तभी रसोईघर में रखा एलपीजी सिलेंडर अचानक फट गया।हादसे में मुरुगयन, उनकी बेटी अभिनया और आग बुझाने में मदद कर रहे कई पड़ोसी घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान कासीनाथन, राजशेखर, पलानीवेल, वेम्बाईयन, कलैयारसी, भुवनेश्वरण, सेल्वराज और कालियाम्मल के रूप में हुई है।Tamil Nadu: 

करम्बकुडी से दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को बचाया। घायलों में से तीन लोगों को पट्टुकोट्टई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे सात लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं।थिरुवोनम पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Tamil Nadu: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *