जेईई मेन के अप्रैल 2021 सत्र की परीक्षा स्थगित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन के अप्रैल सत्र की परीक्षाओं को वर्ष 2021 के लिए स्थगित कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा साझा किए गए एक प्रेस रिलीज में बताया है कि परीक्षा स्थगित करने का निर्णय COVID-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

JEE (मुख्य) अप्रैल सत्र इस महीने की 27, 28 और 30 तारीख को आयोजित किया जाना था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है, परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। इसमें कहा गया है कि परीक्षाओं से पहले कम से कम 15 दिनों की पूर्व सूचना दी जाएगी।

देश में इंजीनियरिंग के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सबसे अधिक मांग वाली परीक्षा जेईई (मेन) इस साल चार सत्रों में आयोजित की जानी है। इनमें से दो सत्र फरवरी और मार्च में पहले ही पूरे हो चुके हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *