आंध्र प्रदेश को CM नायडू ने दी बड़ी सौगात, 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

CM नायडू

Andhra: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को राज्य अग्निशमन सेवा विभाग की 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये कार्यक्रम गुंटूर जिले के ताडेपल्ली मंडल के उंडावल्ली गांव में, हाल ही में शुरू हुई ई3 सीड एक्सेस रोड पर बने दूसरे स्टील ब्रिज पर आयोजित किया गया था।Andhra:

Read Also- Uttarakhand Tragedy: चमोली में सुरंग में पानी और मलबा घुसने से सात लोगों की मौत, 14 घायल

40 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए इस नए बेड़े में 25 आधुनिक अग्निशमन वाहन, 20 पानी के टैंकर (वॉटर बाउजर) और 13 क्विक रिस्पॉन्स बहुउद्देशीय अग्निशमन वाहन शामिल हैं।इन 25 आधुनिक वाहनों को आपातकालीन स्थितियों, खासकर ग्रामीण और वन क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए तैनात किया जाएगा, जबकि 20 पानी के टैंकर, बड़ी आग पर काबू पाने के दौरान पानी की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।Andhra:

Read Also- Delhi: वायु प्रदूषण से ‘हुमायूं के मकबरे’ को हुआ भारी नुकसान, IIT रुड़की ने किया सनसनीखेज खुलासा

सरकार ने कहा कि 13 क्विक रिस्पॉन्स बहुउद्देशीय अग्निशमन गाड़ियां दमकल कर्मियों को संकरी और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तेजी से पहुंचने में मदद करेंगी।सरकार ने बताया कि पहले चरण में, उसने विभाग को 33 करोड़ रुपये की लागत से 65 अग्निशमन गाड़ियां उपलब्ध कराई थीं।नायडू ने गुरुवार को ई3 सीड एक्सेस रोड और दूसरे स्टील ब्रिज का उद्घाटन किया था।Andhra:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *