Uttarakhand Tragedy: चमोली में सुरंग में पानी और मलबा घुसने से सात लोगों की मौत, 14 घायल

Uttarakhand Tragedy

Uttarakhand Tragedy: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को पानी और मलबा घुसने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। Uttarakhand Tragedy

अधिकारियों द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के अंदर 22 श्रमिक फंस गए थे। इनमें से 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया जिनमें सात को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 14 घायल श्रमिकों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शेष दो श्रमिकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ। Uttarakhand Tragedy

Read Also: SPORTS: JPL कॉफी टेबल बुक का हुआ भव्य विमोचन- अगला संस्करण जयपुर में होगा

यहां निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इससे पहले बताया था कि रिपोर्ट के अनुसार, पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में पानी और मलबा घुसने से कई श्रमिक फंस गए। Uttarakhand Tragedy

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। रुद्रप्रयाग से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम बचाव अभियान में शामिल होने के लिए पीपलकोटी रवाना हुई।

Read Also: Chhattisgarh: आत्मसमर्पित नक्सली युवतियों ने ‘छत्तीसगढ़ हैंडलूम’ के परिधानों में रैंप पर दिखाई बस्तर की नई पहचान

अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सेना की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाई गई हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना पर चिंता जताई और सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। Uttarakhand Tragedy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *