International: दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिक सम्मानित

International:

International: दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिकों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत के ‘ब्ल्यू हेलमेट्स’ के लिए गर्व का पल। जुबा, दक्षिण सूडान में, छह महिलाओं और सात स्टाफ अधिकारियों समेत 210 भारतीय शांति सैनिकों को यूएनएमआईएसएस के साथ उनकी बेहतरीन सेवा के लिए संरा पदक से सम्मानित किया गया।International

Read Also-NewTeamAnnouncement: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का हुआ एलान, युवा और अनुभव नेताओं को मिली नियुक्ति

इसमें यह भी कहा गया कि संकट, चिकित्सा आपातकाल और जीवन रक्षक मिशनों के दौरान, भारतीय शांति सैनिकों का साहस और संवेदना लोगों की जान बचाने और शांति को बढ़ावा देने का काम जारी रखे हुए है। भारत संरा शांति-रक्षा अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत से 4,200 से ज़्यादा सैन्य और पुलिस कर्मियों का योगदान देता है – जिनमें 155 महिलाएं भी शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *