NewTeamAnnouncement: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का हुआ एलान, युवा और अनुभव नेताओं को मिली नियुक्ति

NewTeamAnnouncement

NewTeamAnnouncement: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।नितिन नबीन की इस नई टीम में और अनुभवी नेताओ को शामिल किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। लगभग छह महीने के इंतजार के बाद आई बीजेपी की इस नई टीम में अनुभव, युवा नेतृत्व और सियासी संतुलन का बड़ा ताना-बाना देखने को मिल रहा है।  बीजेपी की ओर से जारी इस नई सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। NewTeamAnnouncement

Read Also: Delhi Sanitation: सफाई कर्मचारियों ने हत्या का शिकार हुए साथी के परिवार के लिए की एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग

संगठन में संतुलन: 

दिग्गजों की वापसी और नई जिम्मेदारिया:- 

  • ​राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा और बीजेपी के पुराने रणनीतिकार राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।संघ से जुड़े राम माधव की नितिन नबीन की टीम में नियुक्ति के बड़े गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। 13 उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय महामंत्री: नई टीम में सबसे चर्चित चेहरे स्मृति ईरानी की दमदार वापसी हुई है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और हरीश द्विवेदी को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
  • ​संगठन महामंत्री: बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार हैं। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है।

नई टीम के बड़े सियासी संदेश- 

  • ​युवा नेतृत्व और उम्र का संतुलन: 46 वर्षीय नितिन नबीन खुद बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं। उनकी नई टीम में इसका स्पष्ट असर दिख रहा है—टीम के अधिकांश चेहरे 60 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसके साथ ही युवाओं को साधने के लिए गुजरात के युवा सांसद डॉ. हेमांग जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की कमान सौंपी गई है।
  • ​2027 के विधानसभा चुनाव और क्षेत्रीय समीकरण: पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और दिल्ली पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। NewTeamAnnouncement
  • ​उत्तर प्रदेश का दबदबा:  यूपी से तारिक मंसूर, रेखा वर्मा, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, अमरपाल मौर्य और कुंवर बासित अली जैसे नेताओं को बड़ी भूमिका दी गई है।
  • ​विपक्ष से आए चेहरों को जगह: डॉ संदीप पाठक ,रोहन गुप्ता,मनप्रीत सिंह बादल और अनिल एंटनी जैसे नेताओं को संगठन में जगह देकर पार्टी ने संदेश दिया है कि बाहरी प्रतिभाओं को भी तवज्जो मिलेगी।
  • ​महिला और सामाजिक प्रतिनिधित्व: महिला मोर्चा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की सांसद रूप कुमारी चौधरी को मिली है। इसके साथ ही ओबीसी, एससी, और अल्पसंख्यक मोर्चों के जरिए सामाजिक संतुलन (Social Engineering) साधने का प्रयास किया गया है। NewTeamAnnouncement

Read Also: RIP Ananya: अभिनेत्री अनन्या राज का 35 वर्ष की आयु में निधन

तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है, सांसद संबित पात्रा नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाए गए हैं। संदीप पाठक राष्ट्रीय मंत्री बने है

*​विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष*

पार्टी ने अपने अलग-अलग मोर्चों की कमान भी अनुभवी और युवा नेताओं को सौंपी है:-

​युवा मोर्चा: डॉ. ईशान जोशी (गुजरात) NewTeamAnnouncement

महिला मोर्चा: श्रीमती रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)

ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश)

किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)

एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम (बिहार)

​एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)

अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश) NewTeamAnnouncement

​इसके अलावा, पार्टी ने मीडिया प्रभाग में अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी बरकरार रखी है। वही सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के (छत्तीसगढ़) को नियुक्त किया गया है। चुनावी रणनीति और आगामी संगठनात्मक विस्तार को देखते हुए बीजेपी की इस नई टीम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। NewTeamAnnouncement

बहरहाल नितिन नबीन की यह नई ‘टीम-2026’ न सिर्फ आगामी राज्य चुनावों के लिहाज से अहम है, बल्कि यह केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल और बीजेपी के भविष्य के संगठनात्मक ढांचे की नींव भी रखती नजर आ रही है। ​आगे देखना होगा कि चुनावी बिसात पर नितिन नबीन की यह नई ब्रिगेड पार्टी को कितनी बढ़त दिला पाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *