MADHYA PRADESH: भिंड में पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, आठ मजदूरों की हुई मौत

MADHYA PRADESH:

MADHYA PRADESH: भिंड जिले में सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन के ट्रक से टकरा जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। यह हादसा भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिमका गांव के पास देर रात करीब एक बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे।MADHYA PRADESH

Read Also-International: दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिक सम्मानित

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, राजमार्ग पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में मजदूरों के वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे डंपर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई मजदूर उसमें फंस गए। यादव ने बताया कि आठ मजदूरों की मौत हुई है।MADHYA PRADESH

Read Also-NewTeamAnnouncement: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का हुआ एलान, युवा और अनुभव नेताओं को मिली नियुक्ति

इनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 32 अन्य मजदूर घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल गोहद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *