Cricket Records: ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

Cricket Records

Cricket Records: आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। पंत ने अपने 51वें मैच में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैच में 100 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। Cricket Records

Read Also: MADHYA PRADESH: भिंड में पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, आठ मजदूरों की हुई मौत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने 82वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था। पंत से पहले स्टोक्स (138 छक्के), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की थी। मैच शुरू होने से पहले पंत के नाम पर 97 छक्के दर्ज थे। Cricket Records

उन्होंने पहली पारी में क्रिस गेल के 98 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा दोनों 91 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। Cricket Records

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *