MEA: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भारत ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट किया

MEA

MEA: विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने कई महत्वपूर्ण वैश्विक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारत के सुरक्षा दृष्टिकोण, पड़ोसी देशों की स्थिति और वैश्विक घटनाक्रमों पर खुलकर बात की है। MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत के राष्ट्रीय हितों से जुड़े विषयों पर बात की। पड़ोसी देशों के संदर्भ में प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारत अपने पड़ोस में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। MEA

Read Also: US-India Relations: ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था में वोटर आईडी का किया जिक्र, छेड़ी नई बहस

वही ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कार्रवाई के बीच भारत ने आतंकवाद पर अपनी चिंता दोहराई है। वही जायसवाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति पर अपनी चिंता दोहराई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि”हमारे पड़ोस और क्षेत्र में जो भी गतिविधियां होती हैं, उन पर हमारी लगातार नजर रहती है। भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर चीज का आकलन करता है और जो भी उचित कदम उठाना होगा, हम उठाएंगे।” MEA

वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और मंचों पर भारत से संबंधित विभिन्न विषयों और विदेश नीति से जुड़े सवालों का जवाब दिया गया।  रणधीर जायसवाल ने दोहराया कि भारत अपने आंतरिक मामलों और विदेशी संबंधों के प्रबंधन में संवैधानिक प्रावधानों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का पूरी तरह से पालन करता है। ​इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने विभिन्न देशों के साथ चल रही वार्ता, व्यापारिक समझौतों (FTA), और विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों के कल्याण व उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयासों की भी जानकारी दी है।

Read Also: India Against Terror: पाकिस्तान ISI द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ भारत मे हुई बड़ी कार्रवाई

भारत सिंगापुर मिनिस्ट्रीयल राउंड टेबल पर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “…इसमें द्विपक्षीय हितों के तमाम मुद्दों पर बात होती है। ये सब वे क्षेत्र हैं जिससे ‘विकसित भारत’ के लिए मदद मिलती है…” । जाहिर है विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और अपनी विदेश नीति के माध्यम से वैश्विक शांति व क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।  MEA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *