Celebrity News: अभिनेता मोहसिन खान और तमन्ना ने की सगाई

Celebrity News

Celebrity News: अभिनेता मोहसिन खान ने तमन्ना के साथ सगाई की घोषणा की है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर सगाई समारोह की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें दोनों साथ नजर आए। मोहसिन खान को टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका की भूमिका के लिए जाना जाता है। Celebrity News

उन्होंने तस्वीरें शेयर कर लिखा, “ये खूबसूरत, आत्मविश्वासी और संवेदनशील लड़की, जो हमेशा हंसती, चिढ़ाती, उम्मीद करती, प्रार्थना करती, नाचती और गाती रहती है, मेरे लिए स्वर्ग में लिखी गई थी।” उन्होंने आगे लिखा, “जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, पहली बार मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा और पहली बार तुमने ‘हम तो भई जैसे हैं वैसे रहेंगे’ गाना गाया, तभी मुझे लगा कि मेरे अंदर कुछ ठहर गया है।” Celebrity News

Read Also: Tanya Bami : ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को एक स्पेशल ऑपरेशन्स फ़्रैंचाइज़ी के तौर पर सोचा गया था

उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका जीवनसाथी मिलता है, तो यह किसी तरह आपके जीवन का सबसे आसान और साथ ही सबसे महत्वपूर्ण फैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी पहले से ही किस्मत में लिखी थी। या हो सकता है कि जिंदगी में एक बार, लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं जब उनका मिलना तय होता है। हमने जितने भी वादे किए हैं और जितने भी सपने अभी देखने बाकी हैं, उनमें से शायद सबसे खूबसूरत वादा यही है…” Celebrity News

कई कलाकारों ने कमेंट करके दोनों को सगाई की बधाई दी। ईशा सिंह ने लिखा, “बधाई हो मोह, आप दोनों को ढेर सारा प्यार।” निया शर्मा ने लिखा, “हमेशा प्यार बना रहे। यह बहुत खूबसूरत है।” वहीं कनिका मान ने लिखा, “क्या! बहुत खूबसरत। बधाई हो मोह।”  Celebrity News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *