Telangana: हैदराबाद में अभिनेता यश के कार्यक्रम में साउंड बॉक्स गिरने से चार लोग घायल, मामला दर्ज

Telangana

Telangana: तेलंगाना में हैदराबाद के एक निजी विश्वविद्यालय में अभिनेता यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान ‘साउंड बॉक्स’ गिरने से एक छात्र सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी। ये हादसा शनिवार रात मेडचल स्थित मल्ला रेड्डी विश्विद्यालय में उस समय हुआ, जब अभिनेता मंच से प्रशंसकों की भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में आए युवाओं का एक समूह ‘साउंड बॉक्स’ के स्टैंड पर चढ़ गया, जो अचानक गिर गया। Telangana

गिरने से चार लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं।’’ इस घटना के सिलसिले में संस्थान के प्रबंधन और आयोजन प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Telangana

Read Also: Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी में बाढ़-संभावित गांवों की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी बढ़ाई गई

ढांचा गिरते देख अभिनेता ने दर्शकों का हालचाल जानने के लिए अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया। यश ने पूछा, ‘‘क्या वहां सब ठीक है? कृपया इसे देखें.. सावधानी बरतें। क्या आप सुरक्षित हैं?’’

बाद में उन्होंने अपना संबोधन फिर से शुरू करने से पहले एक अन्य समूह से भी नीचे उतरने का आग्रह किया जो एक अन्य ऊंचे ढांचे पर चढ़ गया था। यश और मोहनदास द्वारा लिखी गई ‘टॉक्सिक’ को 1940 के दशक की शुरुआत से लेकर 1970 के दशक के बीच के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन-थ्रिलर गाथा के रूप में पेश किया गया है। फिल्म में ‘केजीएफ’ से लोकप्रिय हुए यश ‘राया’ नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। Telangana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *