Jharkhand: ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में शामिल होने के लिए विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के नेता पहुंचे रांची

Jharkhand: Leader of opposition group 'India' reached Ranchi to participate in 'Ulgulan Nyaya Maharally'

Jharkhand: झारखंड के रांची में रविवार 21 अप्रैल को विपक्षी गुट इंडिया के दलों की बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें 14 दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस रैली का नाम ‘उलगुलान न्याय महारैली’ रखा गया है। शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी रविवार सुबह रांची हवाई अड्डे पर पहुंचीं और जेएमएम सांसद महुआ माजी ने उनका स्वागत किया।

Read Also: UP: भारतीय की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में छाया सन्नाटा

इस महारैली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत 14 राजनैतिक दलों के नेता शामिल होंगे।


शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये उन सभी लोगों के खिलाफ है जो लोकतांत्रिक देश में तानाशाही लाने की कोशिश कर रहे हैं। ये उन लोगों के खिलाफ है जो डॉ. बी. आर. आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। ये उन लोगों के खिलाफ है जो आरक्षण विरोधी, युवा विरोधी, किसान विरोधी, राष्ट्र विरोधी और महिला विरोधी हैं। मैं उन्हें राष्ट्र-विरोधी कहती हूं क्योंकि उन्होंने पिछले दस साल में जो कुछ भी किया है वे राष्ट्र के खिलाफ है।

Read Also: Varanasi: वोटरों की जागरूकता के लिए जिला प्रशासन ने महिलाओं की स्कूटी रैली का किया आयोजन

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि पूरे देश के विपक्षी नेता गढ़ यहां पर उपस्थित हो रहे हैं। वो इपनी-अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे और जनता से आव्हान करेंगे कि इस अन्याय का साथ न दें बल्कि लोकतंत्र को बचाने में हमारा साथ दें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *