चीन ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए 22 लाख अमेरिकी डॉलर की दी सहायता, प्रधानमंत्री ली क्विंग ने जताया शोक

Nepal Flood: चीन ने नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए 22 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली क्विंग ने इस आपदा में जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। नेपाल सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी।

Read Also: नेपाल बाढ़ त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 903, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना

नेपाल में चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने रविवार को वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले को चीनी सरकार की ओर से 35 करोड़ नेपाली रुपये (20 लाख अमेरिकी डॉलर) की सहायता का चेक सौंपा। वित्त मंत्रालय ने ये जानकारी दी।चीनी राजदूत ने नेपाल सरकार को चीनी रेड क्रॉस की ओर से दो लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता भी सौंपी।

मंत्रालय के अनुसार, झांग ने शी और ली की ओर से वाग्ले से कहा, ‘‘इस आपदा में नेपाल अकेला नहीं है; चीन हमेशा नेपाल के साथ है।’’चीनी नेताओं ने आपदा में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि शवों की बरामदगी जारी है। इस आपदा के बाद करीब 4,250 लोग अब भी लापता हैं।Nepal Flood:

Read Also: Himachal: धर्मशाला के मशहूर चाय उत्पादन पर मौसम की मार, भारी बारिश से घटा उत्पादन

माना जा रहा है कि 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के ढहने या हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आई। इससे उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों तथा गांवों में भारी तबाही हुई। Nepal Flood:

हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ का पानी आने से घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए। साथ ही, पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।चीनी मीडिया की खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर भी 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में करीब 550 लोग अब भी लापता हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *