Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को सूखे के मुद्दे पर पदयात्रा निकालने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सूखे के मुद्दे पर पदयात्रा के नाम पर “राजनीति” कर रही है और कहा कि विपक्षी पार्टी को इस मुद्दे को उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
हुबली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा में सूखे की स्थिति पर चर्चा का अवसर नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य के हितों की बजाय अपनी राजनीति को ज्यादा प्राथमिकता दे रही है।Karnataka:
उन्होंने कहा, “बीजेपी पदयात्रा नहीं कर रही है, बल्कि राजनीति कर रही है।”शिवकुमार ने कहा, “हमने भी अतीत में बेल्लारी, मेकेदातु और कृष्णा नदी के पानी से जुड़े मुद्दों को लेकर पदयात्राएं की हैं। उन्हें 100 पदयात्राएं करने दें। उन्होंने खुद ही हमें पलटवार करने का मौका दे दिया है।“Karnataka:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
