Ram Mandir Trust: प्रशासन से सुरक्षा तक संभालेंगे पूर्व एयर मार्शल, ट्रस्ट में दिल्ली, अयोध्या और शिकोहाबाद से तीन नए चेहरे शामिल
अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्था को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO बनाया गया। यह कदम मंदिर के बढ़ते प्रशासनिक दायरे और रोजाना बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच व्यवस्था को ज्यादा संस्थागत और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से हुई।Ram Mandir Trust
Read Also: Tamil Nadu: 52 मंदिरों में स्मार्टफोन पर रोक, बाहर जमा करने के लिए देने होंगे 5 रुपये
कौन हैं नए ट्रस्टी?Ram Mandir Trust
ट्रस्ट में शामिल किए गए तीन नए चेहरों में अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के कारोबारी महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। मदन मोहन पांडेय राम जन्मभूमि से जुड़े कानूनी मामलों में रामलला की ओर से पैरवी कर चुके हैं। वहीं महेश भागचंदका का राम मंदिर आंदोलन से पुराना जुड़ाव रहा है और उन्हें दिवंगत VHP नेता अशोक सिंघल का रिश्तेदार बताया गया है। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बताई जा रही हैं। इन नियुक्तियों से ट्रस्ट में तीन रिक्त पद भरे गए हैं।Ram Mandir Trust
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ में बड़ी जिम्मेदारीRam Mandir Trust
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अब राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर प्रशासनिक और संचालन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे। भारतीय वायुसेना में करीब चार दशक की सेवा के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कमांड पदों पर रहे और पश्चिमी वायु कमान का नेतृत्व भी कर चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही थी। ट्रस्ट में उनकी नियुक्ति का उद्देश्य मंदिर के प्रशासन, संचालन, वित्तीय प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को एक समन्वित नेतृत्व देना माना जा रहा है।Ram Mandir Trust
Read Also: UP News: योगी सरकार ने दी लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, बढ़ा मानदेय और नौकरी से जुड़े नियम हुए सख्त
चढ़ावे से जुड़े विवाद के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलावRam Mandir Trust
राम मंदिर ट्रस्ट में ये बदलाव ऐसे समय हुए हैं जब मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल उठे थे। इसी पृष्ठभूमि में ट्रस्ट ने जुलाई में मंदिर की व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन के लिए पूर्णकालिक CEO नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी बनाई गई थी, जिसने हजारों आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद तीन नाम ट्रस्ट के सामने रखे। अब जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति के साथ ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में एक नया कार्यकारी पद स्थापित हो गया है।Ram Mandir Trust
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterRam Mandir Trust

