Uttrakhand: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हरिद्वार के जेल अधीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

Uttrakhand:

Uttrakhand: हरिद्वार जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ये धमकी फोन कॉल और वॉट्सएप मैसेज के जरिए दी गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले की पहचान हिमांशु चड्ढा के तौर पर हुई है, जो जेल में बंद एक महिला कैदी का पति है।Uttrakhand

पुलिस का आरोप है कि चड्ढा जेल अधिकारियों पर पत्नी को जेल के अंदर मोबाइल फोन जैसी प्रतिबंधित सुविधाएं देने के लिए दबाव बना रहा था। जब उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उसने कथित तौर पर गैंग का नाम लेकर गंभीर धमकी दी।Uttrakhand

Read Also-OM BIRLA: लोकसभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बधाई दी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य की शिकायत पर सिडकुल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस साइबर सेल और सर्विलांस यूनिट की मदद से धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए नंबर और दूसरे तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है।
पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।Uttrakhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *