POLITICS: सीपीआई (एम) नेता बेबी जॉन का 74 साल की उम्र में निधन

POLITICS:

POLITICS: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बेबी जॉन का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने ये जानकारी दी। वह 74 वर्ष के थे। जमीनी स्तर के नेता जॉन सीपीआई (एम) की केरल इकाई के प्रदेश सचिवालय के पूर्व सदस्य और पार्टी की त्रिशूर जिला समिति के सचिव थे। वह एक जाने-माने श्रमिक नेता भी थे। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।POLITICS

Read Also-Uttrakhand: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हरिद्वार के जेल अधीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

सतीशन ने एक बयान में कहा कि जॉन ऐसे नेता थे जिन्होंने कथनी और करनी में कम्युनिस्ट आदर्शों से विचलित हुए बिना काम किया। उन्होंने कहा कि सीपीआई के प्रदेश सचिवालय के पूर्व सदस्य का निधन लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष समुदाय के लिए एक नुकसान है। अपनी पार्टी के साथी को श्रद्धांजलि देते हुए विजयन ने कहा कि जॉन ने त्रिशूर ज़िले में सीपीआई और मजदूर आंदोलनों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उनके निधन को संगठन के लिए एक बड़ा नुकसान बताया।POLITICS

Read Also-BRICS: दिल्ली में ब्रिक्स समिट का समापन हुआ, पीएम मोदी ने समापन संबोधन दिया

विपक्ष के नेता ने एक बयान में कहा कि जॉन श्रमिक संघ के क्षेत्र में भी एक बेहतरीन संगठनकर्ता थे। उन्होंने आबादी के उस बड़े हिस्से को पार्टी के करीब लाने और उन्हें एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई, जिनका कम्युनिस्ट आंदोलन की ओर कोई खास झुकाव नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘बेबी जॉन के निधन से पार्टी ने बेहतरीन संगठनात्मक कौशल और मजबूत विचारों वाले एक नेता को खो दिया है।’’विजयन ने शोकसंतप्त परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।POLITICS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *