Delhi News: कंझावला में मिला नवजात शिशु का सिर कटा शव

Delhi News

Delhi News: दिल्ली के कंझावला इलाके में सोमवार को एक नवजात का सिर कटा शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलने पर शव को मुबारकपुर डबास से बरामद किया गया। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की उम्र लगभग दो से तीन महीने होने का अनुमान है। Delhi News

पुलिस टीमें शिशु की पहचान स्थापित करने और लापता सिर का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला डीसीपी और अतिरिक्त डीसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। Delhi News

Read Also: Crime News: घर के बाहर महिला की जली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा शव

उन्होंने कहा कि वे सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं और शिशु की मृत्यु के कारणों और शव को किस प्रकार लावारिस छोड़ा गया, ये पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *