TMC: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की गुटीय लड़ाई के बीच नंदीग्राम उप-चुनाव के लिए ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख में एक दिन बाकी रहने के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।TMC:
Read Also: International: पाकिस्तान में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, भारत का तंज- फिर शुरू हो गया ड्रामा
यह घटनाक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नया पार्टी नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने के कुछ घंटे बाद हुआ।
पेशे से शिक्षिक प्रधान डे को ममता खेमे ने नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया था। शुक्रवार दोपहर अपने पति सत्यजीत के साथ वह राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचीं और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।TMC:
Read Also:Delhi की हवा में घुला जहरीला केमिकल, 8 से 12 साल घट रही है जीने की उम्र! IITM की चौंकाने वाली रिपोर्ट
इसके बाद प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे नंदीग्राम उप-चुनाव में ममता खेमे वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच दोनों गुटों के लिए अलग पहचान तय कर दी है।TMC:
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘Mamata All India Trinamool Congress’ नाम दिया गया है और उसके लिए फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। वहीं, अरूप राय के नेतृत्व वाले दूसरे गुट को ‘Democratic Trinamool Congress’ नाम मिला है और उसके उम्मीदवार लिफाफा चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
