TMC सिंबल-नाम फ्रीज: राहुल गांधी का BJP और चुनाव आयोग पर सीधा हमला…

” Delhi:

Delhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा है। तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज किए जाने के फैसले के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर विपक्षी पार्टियों को तोड़ रहे हैं।

 एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न। बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर किसी पार्टी को तोड़ते हैं, फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है।Delhi:

Read Also: Movie: यश की ‘टॉक्सिक’ जल्द OTT पर! 25 सितंबर की चर्चा, मेकर्स के नए कट की भी खबर

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं है। राहुल गांधी के मुताबिक, “वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी—ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।कांग्रेस नेता का कहना है कि चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनता के जनादेश की रक्षा करना है, लेकिन आयोग उन ताकतों की मदद कर रहा है जो जनता के फैसले को पलट देते हैं। राहुल गांधी ने यह भी जोड़ा कि यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है, बल्कि हर राजनीतिक दल और हर मतदाता की है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

Read Also: Movie: यश की ‘टॉक्सिक’ जल्द OTT पर! 25 सितंबर की चर्चा, मेकर्स के नए कट की भी खबर

राहुल गांधी के इस हमले के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है।बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी कांग्रेस का इतिहास नहीं पता। उन्होंने याद दिलाया कि शिवसेना और एनसीपी जैसी पार्टियां खुद कांग्रेस से अलग होकर बनी थीं। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा सहयोगियों को धोखा दिया है। बहरहाल राहुल गांधी का यह हमला उनके पहले के ‘वोट चोरी’ और ‘सरकार चोरी’ के आरोपों से जुड़ा हुआ है।बीजेपी ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार कर जवाब दिया है।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *