Bollywood: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की नॉन-फिक्शन यूट्यूब सीरीज “मुसाफिरी” का पहला एपिसोड 25 सितंबर को रिलीज होने वाला है और इसके बाद हर हफ्ते एक नया एपिसोड आएगा।ट्रैवल पर आधारित ये सीरीज, अत्रिनेत्री के बैनर ‘पुशिंग बटन्स स्टूडियोज’ का एक और प्रोजेक्ट होगी।Bollywood:
Read Also: MP: इंदौर में ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर जीतू पटवारी ने दी ये प्रतिक्रिया
ट्रैवल, कल्चर और बातचीत का मेल इस शो में देखने को मिलेगा, जिसमें अत्रिनेत्री चड्ढा अलग-अलग जगहों पर जाकर वहां की कहानियों, इतिहास, परंपराओं और लोगों के बारे में जानेंगी।एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इसमें आठ एपिसोड होंगे और इसे ‘फुल स्टॉप’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।Bollywood:
इस प्रोजेक्ट में प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहीं अभिनेत्री ने कहा कि वो हमेशा से ही “इतिहास, कला, संस्कृति और लोगों के बारे में जानने को उत्सुक रही हैं”।उन्होंने कहा, “मैं हिस्ट्री ऑनर्स की स्टूडेंट थी और ऐसे परिवार में पली-बढ़ी जहां पढ़ाई-लिखाई और नई चीजें जानने की उत्सुकता हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं। ‘मुसाफिरी’ मुझे मेरे उसी पहलू का एक स्वाभाविक विस्तार लगी। ये उस शहर को फिर से जानने की मेरी कोशिश है, जिसके बारे में मुझे लगता था कि मैं उसे पहले से जानती हूं।”
Read Also: Delhi की हवा में घुला जहरीला केमिकल, 8 से 12 साल घट रही है जीने की उम्र! IITM की चौंकाने वाली रिपोर्ट
2024 में अपनी बेटी जुनेरा इदा फजल का स्वागत करने वाली एक्ट्रेस ने कहा कि मां बनने के बाद दुनिया को देखने का उनका नजरिया बदल गया।उन्होंने कहा, “इससे आपमें फिर से उत्सुकता जागती है; आप उन चीजों पर सवाल उठाने लगते हैं, जिन्हें आप पहले सामान्य समझते थे और जानी-पहचानी चीजों को भी बिल्कुल नए और अनोखे नजरिए से देखने लगते हैं। मैंने खुद को उस शहर के बारे में कई सवाल पूछते हुए पाया जहां मैं बरसों से रह रही हूं। क्या मैं सच में मुंबई को जानती हूं? असल में मैं इस शहर के बारे में कितना जानती हूं?”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Health
