Kolkata: नंदीग्राम उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत, चुनाव आयोग पर लगा गंभीर आरोप

Kolkata

Kolkata: नंदीग्राम उप-चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने कहा- बीजेपी की डराने-धमकाने की चालें, चुनाव आयोग मूक दर्शक बना रहा।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नंदीग्राम विधानसभा उप-चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर 2007 में वहां जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल होने का आरोप है।Kolkata:

Read Also-Big News: ममता बनर्जी का सब लुट गया! मिला नया पार्टी नाम-चुनाव चिह्न, ऋतब्रत गुट को क्या मिला?

उन्होंने बताया कि पार्टी के एक और नेता, सुभाषिश भट्टाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को प्रधान को गिरफ्तार करने से रोका था।कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रधान को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में एक होटल से पकड़ा गया। नंदीग्राम जमीन आंदोलन से जुड़े 12 से अधिक मामलों में उनका नाम शामिल है।

Read Also-TMC: बंगाल उप-चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका, संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया

इससे पहले दिन में, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छह अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम उप-चुनाव में कांग्रेस को अपनी पार्टी का समर्थन देने का ऐलान किया था। ये ऐलान उनके उम्मीदवार के चुनाव से हटने के कुछ ही घंटों बाद किया गया।Kolkata:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *