MP: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को जारी पुलिस के ‘सुरक्षा शर्तों वाले दस्तावेज’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया।इस दस्तावेज में 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद गठित वर्मा आयोग की रिपोर्ट में आयोजकों की जिम्मेदारी से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया था।MP:
Read Also: International: पाकिस्तान में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, भारत का तंज- फिर शुरू हो गया ड्रामा
पुलिस का कहना है कि इस रिपोर्ट का जिक्र सिर्फ सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्यक्रम के आयोजकों की जिम्मेदारी समझाने के लिए किया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने इस जिक्र को लेकर सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा और राहुल गांधी की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा उठाया।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में युवाओं से जुड़ने के लिए अपना कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ आयोजित करेंगे।MP:
Read Also:Delhi की हवा में घुला जहरीला केमिकल, 8 से 12 साल घट रही है जीने की उम्र! IITM की चौंकाने वाली रिपोर्ट
कांग्रेस के अनुसार पुलिस के सुरक्षा शर्तों वाले दस्तावेज में कहा गया है कि “वर्मा आयोग की रिपोर्ट में कार्यक्रम के आयोजकों और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका का बहुत गहराई और विस्तार से विश्लेषण किया गया है” और “आयोग ने स्पष्ट किया कि 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबदूर में हुई घटना में सुरक्षा में चूक का मुख्य कारण आयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया था।”राहुल के पिता राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती बम विस्फोट में कर दी गई थी। वर्मा आयोग का काम उन सुरक्षा खामियों की जांच करना था, जिनकी वजह से ये हत्या हुई।MP:
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि ये पहली बार है जब पुलिस ने पार्टी के किसी कार्यक्रम के लिए सुरक्षा शर्तों वाले दस्तावेज में राजीव गांधी की हत्या का जिक्र किया है और इससे सत्ताधारी बीजेपी के इरादे जाहिर होते हैं।पटवारी ने कहा, “पहले सरकार ने राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटा ली (2019 में) और अब उनके कार्यक्रम की इजाजत देते समय उनके पिता की हत्या का हवाला दिया जा रहा है।”उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही थी।MP:
राज्य बीजेपी के प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या और दूसरी जानकारियों के बारे में पुलिस और प्रशासन को सही जानकारी नहीं दे रही थी।उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। वरना अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो कांग्रेस तुरंत सरकार पर दोष मढ़ेगी।”अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश डंडोतिया ने बताया कि राहुल गांधी को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है और पुलिस अधिकारी सुरक्षा इंतजामों को लेकर आयोजकों के साथ बैठकें कर रहे थे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
