Asian Games में भारत का खुला गोल्ड का खाता, श्रीलंका को 147 रन से हराकर चैंपियन बनी हरमनप्रीत ब्रिगेड

Asian Games

Asian Games में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने बल्ले से मचाया धमाल

Sports Desk: Asian Games में 2026 में भारत का गोल्ड मेडल का खाता खुल गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता है।Asian Games

Read Also: Sports News: भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने ‘महिला 10 मीटर एयर राइफल’ स्पर्धा में जीता रजत पदक

भारत की जीत की नींव उसकी शानदार बल्लेबाजी ने रखी। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की शानदार साझेदारी की। इसके बाद ऋचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इन पारियों की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा।Asian Games

Read Also: Sports News: एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, दीपिका ने दागे आठ गोल, उज्बेकिस्तान की करारी हार

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। कप्तान चमारी अटापट्टू ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। अब फाइनल में जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपना खिताब भी बरकरार रखा है।Asian Games

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *