Sports News : वैभव सूर्यवंशी को जापान के खिलाफ क्यों नहीं मिला मौका? ये है वजह

Sports News

Sports News: 5-5 ओवर के मैच में भी टीम इंडिया ने युवा बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन से रखा बाहर, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर जताया भरोसा

Sports Desk: भारत और जापान के बीच मंगलवार को साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इस मैच को लेकर फैन्स को उम्मीद थी कि 15 वर्षीय वैभव को मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर रखने का फैसला किया। बारिश के कारण मुकाबला पहले ही काफी छोटा हो गया और इसे 5-5 ओवर का कर दिया गया।Sports News

Read Also: Asian Games में भारत का खुला गोल्ड का खाता, श्रीलंका को 147 रन से हराकर चैंपियन बनी हरमनप्रीत ब्रिगेड

वैभव को बाहर रखने की बड़ी वजह टीम के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखना माना जा रहा है। भारत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर ओपनर उतारा। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने मौजूदा संयोजन में बदलाव नहीं किया। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वैभव को खेलने का मौका नहीं मिला था।

Read Also: एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, दीपिका ने दागे आठ गोल, उज्बेकिस्तान की करारी हार

जापान के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव को बेंच पर ही रहना पड़ा। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोटे मुकाबले और परिस्थितियों को देखते हुए आराम दिया गया। उनकी जगह अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया। भारत ने स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को भी जगह दी। वैभव के फैंस को अब एशियन गेम्स या आने वाले टी20 मुकाबलों में उनके खेलने का इंतजार रहेगा।Sports News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *