Delhi News: थप्पड़ मारने के मामले पर आया मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान, बोले- मेरे परिवार को गाली दी

Delhi News: दिल्ली के मंत्री परवेश सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के आरोपों पर अपना बयान जारी किया है।उन्होंने कहा कि तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने मौके पर आकर बदतमीजी करना शुरू कर दिया था। आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को गाली दी थी, फिर मैंने वही किया जो आवेश में हर कोई करता।

Read Also- Haryana: CM सैनी ने मोटरसाइकिल यात्रा का स्वागत कर महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में को किया संबोधित

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निरीक्षण के दौरान एक कैमरामैन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की।Delhi: 

Read Also- Gujarat: गृह मंत्री शाह ने पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले-मोदी ने रेलवे में बदलाव किया….

तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने दावा किया कि परवेश वर्मा ने अपना आपा खो दिया और कैमरामैन को तब थप्पड़ मारा जब वह इलाके में सड़क निर्माण से संबंधित मुद्दे उठा रहा था।जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि परवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने आए थे और दावा किया कि सड़क से संबंधित मुद्दे उठाए जाने के बाद मंत्री ने कैमरामैन को थप्पड़ जड़ दिया।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *