Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे “बेकार की बातें” करने वाली कांग्रेस को तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर चर्चा करने की चुनौती दें।Gujarat:
अहमदाबाद में देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप व मेंटेनेंस शेड के शुभारंभ से लाइव…
અમદાવાદમાં દેશની પ્રથમ LNG ટ્રેનનો શુભારંભ, સાબરમતી રેલવે સ્ટેશનના પુન:વિકસિત સ્વરૂપનું લોકાર્પણ તેમજ WAG 12 મેઈન્ટેનન્સ શેડના ઉદ્ઘાટનથી લાઈવ. https://t.co/3JclEQuVge
— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2026
Read Also- CRIME : ग्राइंडर में खून, शरीर पर चोट के निशान… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया सस्पेंस
गुजरात के साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एक सभा में शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया, जबकि “12 वर्षों में कोई भी मोदी पर चार आने (बहुत कम पैसे) के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा पाया है”।Gujarat:
शाह ने कहा, “2014 से पहले इस देश पर एक ही परिवार का शासन था। मैं सिर्फ रेलवे के बारे में बात करना चाहता हूं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रैपिड रेल सिस्टम, प्रीमियम स्टेशन ये सब मोदी जी ने शुरू किए हैं। और हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन करके, उन्होंने भारत को दुनिया के उन चार देशों में शामिल कर दिया है जहां ऐसी ट्रेनें हैं।”
Read Also- बंगाल में SIR पर सियासत तेज, दिलीप घोष बोले- चुनाव में जनता ने TMC के बजाय BJP को चुना
केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा, “कांग्रेस बेकार की बातें करती है। देश के लोगों को उनसे आंकड़ों के साथ चर्चा करने के लिए कहना चाहिए। आपने (कांग्रेस ने) धोखाधड़ी, घोटालों और 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। लेकिन 12 वर्षों में कोई भी मोदी पर चार आने के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा पाया है।”इस कार्यक्रम के दौरान, शाह ने साबरमती स्टेशन से डब्ल्यूएजी-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई।Gujarat:
साथ ही, उन्होंने 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली बड़ी रेलवे परियोजनाओं को देश को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में लाइन को दोगुना करने का काम, ‘कवच’ ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम और डब्ल्यूएजी-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए रखरखाव शेड शामिल हैं।इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।Gujarat:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPunjab
