UP-प्रयागराज में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, हॉस्टल-पीजी और स्टार्टअप जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा
News Desk: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, हॉस्टल और पीजी की सुविधाओं से जुड़े सवाल पूछे। चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत के जरिए युवाओं की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की बड़ी आबादी है, ऐसे में उनकी समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों के लिए एक समर्पित युवा आयोग होना चाहिए।
Read Also- Delhi News: मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों, चुनाव आयोग पर तंज कस राहुल गांधी ने वोट चोरी…
चिराग पासवान ने बिहार में युवा आयोग के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी युवा आयोग बनाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक यह आयोग शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और युवाओं से जुड़ी दूसरी समस्याओं पर काम करने का मंच बन सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा आयोग की जरूरत बताई। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उन्होंने कहा कि परीक्षा की तारीख तय होने के बाद उसमें बदलाव नहीं होना चाहिए। अगर किसी विभाग की गलती से परीक्षा रद्द होती है तो अभ्यर्थियों के आने-जाने, ठहरने और भोजन का खर्च संबंधित विभाग को उठाना चाहिए।
Read Also- Punjab: पहले चितकारा, अब LPU… 24 घंटे में पंजाब की 2 यूनिवर्सिटी में बवाल, जानिए अब कैसे हैं हालात
कार्यक्रम में युवाओं ने निजी हॉस्टल और पीजी में ज्यादा किराया लेने के बावजूद पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि ऐसी आवासीय व्यवस्थाओं पर सरकार की निगरानी होनी चाहिए और क्षमता से ज्यादा छात्रों को एक कमरे में रखने जैसी समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। रोजगार के सवाल पर उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने की दिशा में सोचने की अपील की। उन्होंने स्टार्टअप को बढ़ावा देने और पढ़े-लिखे युवाओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, उद्यमियों तथा कला क्षेत्र से जुड़े लोगों की राजनीति में भागीदारी की जरूरत भी बताई।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

