Haryana: प्रॉपर्टी आईडी में करेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते नगर निगम के एक कर्मचारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबोचा। करनाल नगर निगम का क्लर्क ₹5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बस स्टैंड पर पहले से जाल बिछाए बैठी थी ACB की टीम—शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते ही दबोचा गया आरोपी, अब पुराने रिकॉर्ड और रिश्वत के नेटवर्क की भी होगी जांच।Haryana:
Read Also- Kerala: गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की, बोले- चुनाव आयोग पर नहीं भरोसा
करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम में क्लर्क के पद पर तैनात गौरव राणा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता की कमर्शियल और डोमेस्टिक प्रॉपर्टी आईडी एक साथ बनी हुई थी, जिसे वह ठीक करवाना चाहता था। इसी काम के लिए आरोपी क्लर्क कथित तौर पर शिकायतकर्ता को काफी समय से चक्कर कटवा रहा था और बाद में रिश्वत की मांग की। Haryana:
Read Also- Delhi: इंदिरा भवन में CWC की महत्वपूर्ण बैठक, राहुल गांधी, सोनिया समेत तमाम कांग्रेस नेता हुए शामिल
डीएसपी एसीबी सतीश वत्स के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विभाग को शिकायत दी थी कि नगर निगम में तैनात क्लर्क गौरव प्रॉपर्टी आईडी में करेक्शन करवाने के नाम पर उसे परेशान कर रहा है और रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई और शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के लिए तैयार किया गया।
नगर निगम छोड़ बस स्टैंड पर बुलाया, ACB के मुताबिक आरोपी गौरव राणा कैथल जिले का रहने वाला है और बस के जरिए कैथल से करनाल आता-जाता है। आरोप है कि नगर निगम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने और कार्रवाई का डर होने के चलते उसने शिकायतकर्ता को नगर निगम की बजाय करनाल बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया।
सुबह 9 बजे पहुंचा शिकायतकर्ता, पहले से तैयार थी टीम, शिकायतकर्ता कुलदीप तय योजना के अनुसार सुबह करीब 9 बजे करनाल बस स्टैंड पहुंचा। ACB की टीम भी पहले से ही मौके पर तैनात थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी गौरव राणा को ₹5 हजार की रिश्वत दी, उसी समय ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।पुराना रिकॉर्ड भी खंगालेगी ACB, डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि आरोपी क्लर्क का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।
यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इससे पहले उसने किन-किन लोगों से रिश्वत ली है और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी जुड़ा हुआ है या नहीं। फाइल से जुड़े पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
