Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के शीर्ष नेता सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति पर चर्चा के लिए कार्य समिति की बैठक में हुए शामिल।Delhi
Read Also- Politics News : CM डी.के. शिवकुमार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया और उनके पुतले जलाए। यह विरोध मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच हुआ। कांग्रेस ने कहा कि जब तक सीईसी को उनके पद से हटाया नहीं जाता, तब तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।
Read Also- ECI: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे रहे गंभीर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में होगी अगले हफ्ते सुनवाई
विपक्षी दल लंबे समय से सीईसी ज्ञानेश कुमार को एसआईआर के मुद्दे पर घेरते हुए उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। ये मांग उस समय और तेज हो गई, जब ये खबर सामने आई कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों के दौरान कम से कम 14 बार कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति जताई थी।
रिपोर्टों के अनुसार, दोनों चुनाव आयुक्तों ने दावा किया था कि इनमें से कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है।Delhi
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
