Crime : पैसों के विवाद में महिला की हत्या, शव के टुकड़े कर नहर में फेंकने का आरोप; दो हिरासत में

Crime

Crime :पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान शफी ने चाकू से हमला कर कल्याणी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कथित तौर पर टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।

News Desk : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पैसों के विवाद को लेकर एक कसाई पर अपनी महिला परिचित की हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का आरोप है। मामले में आरोपी कसाई और उसकी दुकान पर काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपटनम इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद उसकी पहचान की कोशिश शुरू की गई थी। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी सामने आने पर परिजनों ने महिला की पहचान कल्याणी के रूप में की। परिवार ने उसके हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान की और पुलिस से संपर्क किया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस भवानीपुरम में मटन की दुकान चलाने वाले शफी तक पहुंची। पुलिस का कहना है कि शफी और कल्याणी के बीच करीबी संबंध थे और दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।Crime

Read Also: Sports: विराट के संन्यास पर बोले कपिल देव, दो-तीन साल और खेलते तो सारे रिकॉर्ड तोड़ देते

पुलिस जांच के मुताबिक, 17 सितंबर को शफी कल्याणी को भवानीपुरम स्थित अपने घर लेकर गया था। वहां पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान शफी ने चाकू से हमला कर कल्याणी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कथित तौर पर टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस को शक है कि शफी ने अपनी दुकान पर काम करने वाले गुरुवलु की मदद से शव के अवशेष गोलापुड़ी इलाके की कूलिंग नहर में फेंके।Crime

Read Also: Chanakya Niti: पार्टनर के लिए बदलते-बदलते कहीं अपनी पहचान तो नहीं खो रहे? प्यार में इन 6 चीजों से समझौता न करें

फिलहाल पुलिस ने शफी और गुरुवलु को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ के दौरान हत्या की वजह और घटना में उनकी अलग-अलग भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव को नहर तक कैसे पहुंचाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।Crime

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterCrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *