Sports: विराट के संन्यास पर बोले कपिल देव, दो-तीन साल और खेलते तो सारे रिकॉर्ड तोड़ देते

Sports: 

Sports: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि अगर विराट कोहली अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं, तो वे अगले दो-तीन साल तक और खेल सकते हैं। साथ ही, उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर हैरानी भी जताई।Sports: 

Read Also-Haryana: करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

कपिल ने कहा, “इस उम्र में हर टूर्नामेंट और हर सीरीज अहम होती है। वे काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वे अच्छे फॉर्म में लग रहे हैं। इस उम्र में उनकी फिटनेस सबसे जरूरी चीज है। और अगर वे अगले दो-तीन साल तक खुद को फिट रख पाते हैं, तो मुझे लगता है कि वे सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।Sports: 

Read Also- ECI: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे रहे गंभीर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में होगी अगले हफ्ते सुनवाई

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रख सकते थे।उन्होंने कहा, “मुझे उनके बारे में बुरा लगा। उन्होंने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन एक दर्शक और पूर्व क्रिकेटर के तौर पर मुझे लगता है कि उन्हें और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था, क्योंकि उनमें ऐसा करने की काबिलियत है।हालांकि, कपिल ने जोर देकर कहा कि फैसला आखिरकार कोहली को ही करना है।Sports: 

उन्होंने कहा, “वे 37 या 38 साल के हैं और क्रिकेट में दादाजी जैसे हैं। इसलिए हम जैसे लोगों का उन्हें सलाह देना सही नहीं है। वे जानते हैं कि उनके लिए क्या बेहतर है।”बाहर के व्यक्ति के तौर पर मुझे ऐसा लगता है। उन्हें थोड़ा और खेलना चाहिए था। लेकिन हम जैसे लोगों को ऐसा कहना भी नहीं चाहिए। ये फैसला उनका है, हमारा नहीं।Sports: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *