नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्टरी पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की छापेमारी

दिल्ली (रिपोर्ट – अनमोल कुमार) :  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की । यह छापेमारी टीम ने उत्तराखंड के कोटद्वार  फैक्टरी में  की जहां नकली रेमडेसिविर बनाई जा रही थी । फैक्ट्ररी से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने एक महिला सहित 5 लोगो को गिरफ्तार किया है ।

 

बता दें  पुलिस ने इनके पास से 196 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 3000 हजार खाली शीशियों को  बरामद किया ।   पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि  2000 नकली इंजेक्शन को पहले ही बेचा जा चुका हैं । इसके साथ आरोपियों ने यह भी बताया कि वह  जरूरतमंद लोगों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगभग 25000 रुपये में बेचते थे ।

 

 

देशभर में लोग कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं जिसका  बहुत से लोग फायदा भी उठा रहे हैं बहुत से लोग कालाबाजारी करके लोगो को लूट रहे हैं तो वहीं कई लोग नकली दवाईयों को बेच कर लोगो की जान को जोखिम में डाल रहे हैं जो की बहुत बड़ा अपराध है । महामारी के समय जब लोगो को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, खुद को सुरक्षित रखना चाहिए ऐसे में लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं ।

 

 

जिस पर क्राइम ब्रांच की डीसीपी ने लोगो को अलर्ट करते हुए बताया है कि किस तरह मार्केट में पहचाने की असली रेमडेसिविर कौन सा है और नकली कौन सा । उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी ।

 

 

नकली रेमडेसिविर में कैपिटल शब्द ना होना, शब्दों की SPELLING सही नही होना, warning सही तरह से ना होना शामिल है। जब आप रेमडेसिविर लो तो कम से कम गूगल पर ही थोड़ा समझ कर, असली दवा  की पहचान करके ही ले ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *