Sports News: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

Sports News: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने बुधवार को नागोया में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को हराकर एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन को 238-234 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Read Also: CM सैनी ने कर एवं राजस्व राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजन 2047 पर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम ने इस उपलब्धि के दौरान दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। चीन की टीम में वुनियर, यूए वांग और फांगयाओ वेई शामिल थीं जिन्होंने रजत पदक जीता।भारत ने यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।Sports News:

Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव

दक्षिण कोरिया की पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर कांस्य पदक जीता।भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *