Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग ECI और आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज TCS पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ऑनलाइन ‘फॉर्म 6’ में किए गए बदलावों पर सवाल उठाए हैं। Delhi:
Read Also- Sports : भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला गोल्ड, 4 बेटियों ने रचा इतिहास
राहुल गांधी का दावा है कि चुनाव आयोग के अपने ही दो आयुक्तों ने ऑन-रिकॉर्ड यह दर्ज किया है कि ऑनलाइन फॉर्म 6 में बेगैर-कानूनी तरीके से फेरबदल किए गए है।राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सीधा निशाना साधते हुए तीन गंभीर सवाल खड़े किए हैं-
Read Also-अयोध्या में सरयू नदी ने खतरे के निशान को किया पार, निचले इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा
पहला सवाल: निर्वाचन आयोग (ECI) में वह कौन सा अधिकारी है, जिसने TCS को फॉर्म 6 में इस अवैध बदलाव को लागू करने का आदेश दिया?
दूसरा सवाल: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की तरफ से किस अधिकारी या व्यक्ति ने इस बदलाव को अंतिम मंजूरी यानी Sign-off दी?
तीसरा सवाल:क्या TCS के अधिकारियों पर यह काम करने के लिए ऊपर से कोई दबाव बनाया गया था?
वोटर लिस्ट और नए वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े फॉर्म 6 का यह मामला अब एक भारी सियासी विवाद बनता जा रहा है। खुद चुनाव आयोग के अंदरूनी मतभेद और अब TCS जैसी प्राइवेट टेक कंपनी की भूमिका पर उठते सवाल सीधे तौर पर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग इन आरोपो को खारिज करता रहा है लेकिन चुनाव आयोग पर हमलावर नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं और अब इस ताजा हमले के बाद राजनीतिक घमासान और बढ़ता नजर आ रहा है
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
