Karnataka: मतदाता सूची से 45 लाख मतदाताओं के नाम कटने से मचा गदर, CM ने चुनाव अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कई लोग एक साथ कई आवेदन देकर बड़ी संख्या में वोट हटाने की “साजिश” रच रहे हैं।Karnataka:

Read Also- Haryana: कृषि मेला में शिरकत कर CM सैनी ने किसानों और वैज्ञानिकों से किया संवाद

बेंगलुरू में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह मतदाता सूची से “अल्पसंख्यकों, दलितों और एसटी वोटरों” के नाम हटाने की इस साजिश में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार की जानकारी के बिना “गैर-कानूनी” तरीके से वोट हटाना असंभव है।Karnataka:

Read Also-BJP: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

शिवकुमार ने कहा, “बीजेपी और जनता दल के नेताओं की एक बड़ी साजिश है।” उन्होंने आरोप लगाया कि योग्य वोटरों के नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में ‘फॉर्म 7’ आवेदन भरे जा रहे हैं और दावा किया कि “45 लाख से ज्यादा” वोटर सूची में गड़बड़ियों का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मुख्य चुनाव अधिकारी अंबुकुमार के दफ्तर गए और बड़ी संख्या में वोट हटाने की कोशिशों की जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।Karnataka:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *